Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

बुधवार, 31 मार्च 2021

हिन्दू धर्म का अपमाम करने वालों को किसी कीमत पर नही बख्शेगी हिन्दू मार्शल फोर्स : निशांत शर्मा

*🎯🎯 ट्राईसिटी में अब हिन्दू विरोधियों से मिलकर लोहा लेंगे हिन्दू संगठन, हिन्दू मार्शल फोर्स का  गठन कर फूंका बिगुल : निशांत शर्मा/ विजय सिंह भारद्वाज*

*हिन्दू धर्म का अपमाम करने वालों को किसी कीमत पर नही बख्शेगी हिन्दू मार्शल फोर्स : निशांत शर्मा/ अरविंद गौतम*


मोहाली (   पुंज ) पंचकूला मोहाली खरड़ ट्राईसिटी के हिन्दू संगठनों की तरफ से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। 

इस मौके शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पंजाब अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज और शिव सेना हिन्द के पंजाब अध्यक्ष अरविंद गौतम विशेष तौर पर उपस्थित हुए ।


इस मौके निशांत शर्मा विजय सिंह भारद्वाज व अरविंद गौतम ने कहा कि पंजाब में जिस तरह से हिन्दू धर्म के खिलाफ षडयंत्र के तहत साजिशें रच कर एक के बाद एक घटनाएं हो रही है वह बहुत ही निंदनीय है।

उन्होंने बताया कि अनेकों हिन्दू संगठन सनातन धर्म की सेवा के लिए कार्य कर रहे है। 

ऐसे में अब समय आ गया है कि हिन्दू संगठनों व हिन्दू समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। 

उन्होंने कहा कि इस कि शुरुआत हम ने ट्राईसिटी में कर दी है। अब ट्राइसिटी में तमाम हिन्दू संगठन एक संयुक्त संगठन के बैनर तले सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। 

उन्होनें कहा कि सभी संगठनों ने हिन्दू मार्शल फोर्स का गठन किया है इस संगठन में ट्राईसिटी के सभी हिन्दू संगठनों को जोड़ा जाएगा ताकि हिन्दू धर्म के खिलाफ साजिश करने वाले राक्षसों का सभी हिन्दू संगठन मिलकर संहार कर सके।



उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले लंबे समय से हो रही हिन्दू विरोधी घटनाओं से हमारे अंदर क्रोध की अग्नि इस तरह से जल रही है कि हिन्दू विरोधियों पर हिन्दू मार्शल फोर्स ज्वालामुखी बन कर फूटने के लिए तैयार बैठे है। 

उन्होंने कहा कि हिन्दू सहिष्णु व शांत है मगर इस का मतलब ये नही कि हिन्दू हथियार उठाना नही जानता।

 उन्होंने कहा कि इतिहास उठाकर देख को जिस ने भी हिन्दू धर्म पर प्रहार किया है उन लोगों को हिंदुओं ने लाश में तब्दील कर डाला ।

 शर्मा ,भारद्वाज व गौतम ने कहा कि कुछ महीने पूर्व गढ़शंकर के गांव कुकड़ा तथा पखोवाल के बीच गांव अबोवाल में अलग-अलग स्थानों पर 8 बेसहारा गायों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी थी। 

वही मलेरकोटला में गायों के सिर काट कर फेंके गए।  ऐसी ही दर्दनाक घटना को तरनतारन गांव चीमां कलां में अंजाम दिया गया यह एक गोशाला में शरारती तत्वों ने चारे में जहरीला पदार्थ मिला कर छह गायों और एक बछड़े की हत्या कर दी ।

उन्होंने बताया कि अब कुछ महीने पूर्व दशहरे पर हिन्दू विरोधी तत्वों ने रावण की बजाय प्रभु श्री राम जी का पुतला फूंक दिया।

उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म के खिलाफ लगातार ऐसी घटनाएं होने के पीछे सोची समझी साजिश है। जो कि अब हिन्दू मार्शल फोर्स बर्दाश्त नही करेगी।

उन्होंने कहा कि शरारती तत्व हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दंगा भड़काने की कोशिशें कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी, मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता से मांग करते है कि पंजाब में बढ़ रही हिन्दुओ के खिलाफ घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

और पंजाब में हुई गायों के हत्याओं और भगवान श्री राम का पुतला फूंकने के पीछे   किन लोगों की साजिश है उन लोगों को बेनकाब करने के लिए सीबीआई से जांच करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि अब सभी हिन्दू संगठन मिलकर देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ेंगे।

और सनातन संस्कृति की रक्षा व प्रचार प्रसार के लिए संयुक्त तौर पर कई बड़े अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हिन्दू देवी देवताओं, साधु संतों महंतों और हिंदुओं के धार्मिक गर्न्थो व गाय माता का अपमान करने वाले असमाजिक तत्वों को हिन्दू मार्शल फोर्स किसी कीमत पर नही बख्शेगी।
हिन्दू धर्म का अपमाम करने वालों को किसी कीमत पर नही बख्शेगी हिन्दू मार्शल फोर्स : निशांत शर्मा
  • Title : हिन्दू धर्म का अपमाम करने वालों को किसी कीमत पर नही बख्शेगी हिन्दू मार्शल फोर्स : निशांत शर्मा
  • Posted by :
  • Date : मार्च 31, 2021
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top