पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बढ़ाई गई है। ताकि लोग घरों में सुरक्षित रहें। वहीं पंजाब में सख्ती से व्यापारी वर्ग परेशान है| इसी के चलते बरनाला में दुकाने खोलने को लेकर पुलिस और व्यापारी आमने-सामने हो गए। व्यापारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि यह अपनी दूकाने 8 से 2 बजे तक खोलेंगे| इस मौके पुलिस ने व्यापारियों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस और व्यापारियों में झडप हो गई। वहीं प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और व्यापारियों को प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। व्यापारियों का कहना है की उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और यह अपना संघर्ष ओर तेज करेंगे।
पुलिस और व्यापारियों में झडप
- Title : पुलिस और व्यापारियों में झडप
- Posted by :
- Date : मई 04, 2021
- Labels :
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें