Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

गुरुवार, 9 मार्च 2023

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने सरस्वती विधा मंदिर विद्यालय जगाधरी के प्रागंण में कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली, दिया भाईचारे का संदेश

 होली का पर्व बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय व झूठ पर सच्चाई की जीत का प्रतीक- मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी


मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने सरस्वती विधा मंदिर विद्यालय जगाधरी के प्रागंण में कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली, दिया भाईचारे का संदेश।


Keshav vardaan punj
Dr Rakesh Punj 

Jagadhri 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय व झूठ पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। आज के दिन हर कार्यकर्ता को बुराईयों के ऊपर अच्छाई की जीत का सकंल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार रूपी बुराई हमारे आज के विरोधी दलों की देन है। इस सिस्टम को ठीक करने के लिए हम लगातार लगे हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ऐसा शासन कर रहे है आगे आने वाले समय में इस युग को परिवर्तन युग के नाम से याद किया जाएगा। हम भी हरियाणा में इसी तर्ज पर व्यवस्था परिवर्तन कर रहे है। 



मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी बुधवार को  जगाधरी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे।  इससे पहले मुख्यमंत्री जी ने स्कूल प्रागंण में पौधारोपण किया तथा स्कूल कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया। इस पर्व पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ फूलों की होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जिला वासियों को होली के पवित्र त्योहार  की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि होली उमंगो व रंगों का त्योहार  है जो आपस में सौहार्द और प्रेम भावना को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार  सभी मतभेद भूला कर मनाना चाहिए क्योंकि यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है व होली का त्योहार  सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए। 



उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर उन पर फूलों की बरसात की और मुख्यमंत्री जी ने स्वयं होली के गीत गाकर कार्यकर्ताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि होली परस्पर प्रेम व प्यार का उत्सव है व होलिका दहन से बुराईयों का दहन होता है, यह संदेश आज भी प्रसांगिक है। 



मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने कहा कि देश के लिए आजादी प्राप्त करना भी होलिका का प्रतीक है इसके साथ-साथ बुराईयों को ठीक करना व अच्छा शासन लाना भी होलिका उत्सव का प्रतीक है। बुराईयों के ऊपर अच्छाई की जीत हो, यही होली के त्योहार का संदेश है। उन्होंने कहा कि हमारे से पहले करीब 10 वर्ष तक किसी अन्य राजनैतिक दल का शासन था। वह केवल सत्ता और शासन का आनन्द ही भोगते रहे। देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जिन्होंने जनता सेवा को ही अपना धर्म समझा। उन्होंने जनता से कहा कि चुनाव का समय नजदीक है इसलिए हर राजनेता जनता को बरगलाने का कार्य करेंगे और बड़े-बड़े सपने भी दिखाएगे। ऐसे राजनेताओं से सावधान रहे, इनकी चिकनी-चुपड़ी बातों में न आए और इन्हें सत्ता से दूर रखे। 


होली मिलन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल जी ने  जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार प्रकृति व स्वास्थ्य से जुड़े हुए है। रंगों का जीवन में विशेष महत्व है और होली मेल-मिलाप का उत्सव है।  उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि वे होली के पर्व पर हुल्लड़बाजी एवं हुड़दगबाजी न करें और प्रेम भावना से इस रंगों भरे त्योहार को उंमगों से मनाएं । रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी के रंग भरेगा। 


अम्बाला लोकसभा के सांसद रतन लाल कटारिया जी ने होली मिलन कार्यक्रम में सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक व मुम्बई से लेकर गुवाहाटी तक होली का पर्व जोश व खरोश से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में प्रदेश में ही नही विदेशों में गीता जयंती का डंका बजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कनाडा और अमेरिका में भी गीता जयंती मनाई गई और अब अगले महीने आस्ट्रेलिया में गीता जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने सभी से आपस में मिल-जुलकर आगे बढऩे का सकंल्प लेना चाहिए। 


यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा जी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और यह त्योहार संदेश देता है कि जैसे पानी में सभी रंग घुलकर एक हो जाते है, वैसे ही होली के त्योहार पर सभी लोग अपने गिले-शिकवे को भुलाकर एक हो जाते है। यह त्योहार एकता व भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाईचारे का बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को शिखर पर पंहुचाया जा रहा है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गणमान्य अतिथियों को सम्मान के रूप में पट्टका भेंट किया व कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने होली के पावन त्योहार के  अवसर पर 30,000 से ज्यादा नियुक्तियों का विज्ञापन जारी कर हरियाणा के युवाओं को होली पर्व का तोहफा दिया है, मनोहर सरकार सब वर्गों के हित के लिए कार्य कर रही ह

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने सरस्वती विधा मंदिर विद्यालय जगाधरी के प्रागंण में कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली, दिया भाईचारे का संदेश
  • Title : मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने सरस्वती विधा मंदिर विद्यालय जगाधरी के प्रागंण में कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली, दिया भाईचारे का संदेश
  • Posted by :
  • Date : मार्च 09, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top