Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

शुक्रवार, 26 मई 2023

मोदी सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने पर जन्मसपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

 भाजपा पंजाब और पंजाबियत को समर्पित-मनप्रीत सिंह बादल


मोदी सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने पर जन्मसपर्क अभियान चलाएगी भाजपा


भाजपा जिला कार्यकारिणी में मनप्रीत बादल,जीवन गुप्ता,सुभाष शर्मा समेत सभी नेताओं ने शिरकत की।


होशियारपुर= दलजीत अजनोहा भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला कार्यकारिणी बैठक स्थनीय होटल में सम्पन्न हुई।जिसमें प्रदेश की ओर से भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल,प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा,पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मंत्री महिन्दर कौर जोश,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी,प्रदेश प्रवक्ता निमिषा मेहता,डॉ दिलबाग राय आदि भाजपा नेता विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष उमेश जैन ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन विजय सूद ने किया।राजनीतिक प्रस्ताव में यहां मोदी सरकार द्वारा पंजाब के लिए जो ऐतिहासिक काम किए गए है उसका भाजपा जिला इकाई धन्यवाद करती है वही पंजाब सरकार की लोकमारू नीतियों के खिलाफ एकमत होकर प्रस्ताव पारित करती है और पंजाब सरकार के खिलाफ संकल्प लेती है कि पंजाब की निक्कमी सरकार की खामियों को जनता की अदालत में उजागर करेगी और मोदी सरकार की प्रदेश में बंद पड़ी योजनाओं को शुरू करवाने के लिए आंदोलन भी करेगी।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मनप्रीत बादल ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब और पंजाबियत के लिए वचनबद्ध है।हम सबका सौभाग्य है कि हमें विश्व स्तर भारत का मान बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी जैसे ओजस्वी नेता मिले है।आज उनके नेतृत्व में एक नए भारत की इबारत लिखने जा रहा है।बादल ने कहा कि आज पंजाब में हर तरफ गैंगस्टर,शराब और भू माफियाओं के आतंक मचा हुआ है और यह सब भगवंत मान सरकार के आशीर्वाद से पनप रहे है।पंजाब की जनता आज त्राहि-त्राहि कर रही है।पंजाब की जनता को इस आतंक से अगर कोई निजात दिला सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है जो ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर  सफाया करने का दम रखती है।

प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सफ़लतपूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएंगे।जिला स्तर से बूथ स्तर तक इस अभियान को सफल बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।पंजाब की जनता के पास एक ही विकल्प भाजपा के रूप में नज़र आ रहा है।आज पंजाब की जनता महसूस करती है कि उनके भविष्य को मोदी जैसा दमदार नेता ही सुरक्षित कर सकता है।गुरुओं-पीरो की धरती पर नशा पानी की तरह बह रहा है और मान सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पूरे पंजाब में 30 मई से 30 जून तक मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल अभियान को लागू किया जा रहा है।जिसमें लोकसभा व विधानसभा स्तर पर विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम व रैलियों का आयोजन किया जाएगा।जिसमें केंद्रीय नेताओं का मार्गदर्शन भी मिलेगा।जिला स्तर पर कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से चलाने के लिए जिला व मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है।पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,महिंदर कौर जोश,मीनू सेठी,निमिषा मेहता,डॉ दिलबाग राय ने भी अपने विचार रखे।

मोदी सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने पर जन्मसपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
  • Title : मोदी सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने पर जन्मसपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
  • Posted by :
  • Date : मई 26, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top