Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

पंजाब में कांग्रेस और आप नूरा कुश्ती खेलकर जनता को मूर्ख बना रहे : तरुण चुग पंजाब में आप और कांग्रेस A और B टीम की तरह काम कर रहे हैं : तरुण चुग


पंजाब में कांग्रेस और आप नूरा कुश्ती खेलकर जनता को मूर्ख बना रहे : तरुण चुग

पंजाब में आप और कांग्रेस A और B टीम की तरह काम कर रहे हैं : तरुण चुग


चंडीगढ़ ,
केशव वरदान पुंज 

 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामन्त्री तरुण चुग ने आप एवं कांग्रेस के बीच चल रही गठबंधन की ख़बरों पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  ने पंजाब की जनता को मुर्ख बनाने का काम किया है। पंजाब में आप और कांग्रेस A और B टीम की तरह काम कर रहे हैं |

चुग ने कहा कि दरअसल कांग्रेस और आप पहले क्या नुरा कुश्ती खेल रहे थे |  कांग्रेस केन्द्र में दोस्ती , पंजाब में विरोध का ड्रामा कर रही है | केवल और केवल कांग्रेस ने सत्ता लिप्सा में आम आदमी पार्टी के सामने घुटने टेके  है | आप के अत्यचारों से लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़ सोनिया गाँधी ने आम आदमी पार्टी से समझौता किया है| गठबंधन का सीटों को लेकर अगर समझौता हुआ है तो कांग्रेस की विपक्ष में बैठने की भूमिका भी समाप्त हो जाएगी। उन्हें सत्ता दल के साथ ही बैठना चाहिए  |

चुग ने कहा कि कांग्रेस- आप का गणित कुछ है, माल कुछ है, हाल कुछ है , जनता परेशान है , पंजाब की जनता को धोखे में रखा जा रहा है | कांग्रेस और आप का यह गठजोड़ केवल भ्रष्टाचार, झूठ, लुट खसोट, जातिवाद, परिवारवाद का गठजोड़ है| दोनों पार्टियों को जनता के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं | केजरीवाल दिल्ली को, भगवंत मान पंजाब को,  भयंकर बाढ़ के कहर के बीच बदहाली में छोड़कर पॉलिटिकल टूरिज्म में मस्त हैं|
 पंजाब में कांग्रेस और आप नूरा कुश्ती खेलकर जनता को मूर्ख बना रहे : तरुण चुग पंजाब में आप और कांग्रेस A और B टीम की तरह काम कर रहे हैं : तरुण चुग
  • Title : पंजाब में कांग्रेस और आप नूरा कुश्ती खेलकर जनता को मूर्ख बना रहे : तरुण चुग पंजाब में आप और कांग्रेस A और B टीम की तरह काम कर रहे हैं : तरुण चुग
  • Posted by :
  • Date : जुलाई 21, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top