Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

सोमवार, 31 जुलाई 2023

भगवंत मान मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं: चुघ

 भगवंत मान मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं: चुघ



चंडीगढ़, 30 जुलाई


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने आज कहा कि भगवंत मान सरकार खाद्यान्न योजना शुरू करने का दावा करके पंजाब और उसके लोगों के साथ धोखा कर रही है।


चुघ ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने जनता के हित के लिए कोई ठोस कार्य नही किए ,आप सरकार केवल अपने सस्ते राजनीतिक लाभ के लिए मोदी सरकार द्वारा पहले से दी गई सुविधा का फायदा उठा रही है।


पंजाब में लगभग 1.43 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है जो केंद्र द्वारा प्रदान किया जाता है। डिपो धारकों की संख्या पहले से ही आवश्यकता से कहीं अधिक थी। इन परिस्थितियों में भगवंत मान सरकार इससे राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है, उन्होंने कहा कि मूल रूप से आप सरकार का खेल अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को डिपो धारकों के रूप में समायोजित करना था।


चुघ ने कहा कि आप सरकार का राजनीतिक नाटक सिर्फ गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को भुनाने के लिए था।


उन्होंने कहा, भगवंत मान सरकार सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल रही है और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर अपनी छवि बना रही है।

 भगवंत मान मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं: चुघ
  • Title : भगवंत मान मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं: चुघ
  • Posted by :
  • Date : जुलाई 31, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top