Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच - फैंस द्वारा देश भर में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत "एक देश एक कानून" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन पंजाब में किया गया

 राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच - फैंस  द्वारा देश भर में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत "एक देश एक कानून" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन  पंजाब में किया गया। 
 


कार्यक्रम के मुख्य मेहमान के तौर पर प्रिंसीपल अमरजीत सिंह , सरकारी मोहिंद्रा कॉलेज ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि श्री विक्रमादित्य सिंह राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री FANS) साथ ही श्री मनदीप कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य , FANS) उपस्थित रहे।



कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता की भूमिका श्री जगदीश प्रकाश शर्मा , प्रख्यात एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नई दिल्ली ने निभाते हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी के आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि 

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब एक देश, एक कानून यानी देश में रहने वाले सभी नागरिकों (हर धर्म, जाति, लिंग के लोग) के लिए एक कानून होना चाहिए, अगर सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में नागरिकों के लिए एक से कानून होंगे। श्री शर्मा ने कहा कि एक देश एक कानून पर किसी भी प्रकार की भ्रांति न पालें लोगों में समानता एवं एकता के लिए एक देश एक विधान जरुरी है। उन्होंने कानून की विभिन्न धाराओं के हवाले से जन मानस को उत्कृष्ट जानकारी सांझा कर मार्गदर्शन किया।

    विशिष्ट अतिथि श्री विक्रमादित्य सिंह फोरम फ़ॉर अवेयरनेस ऑफ नैशनल सिक्योरिटी - फैंस के उद्देश्य और इसके द्वारा किये जा रहे देश हित कार्यों का उल्लेख विस्तार से किया। उन्होंने फ्रीडम ऑफ स्पीच पर भी अपनी बात रखी।

"हमारी राष्ट्रीयता ही हमारी पहचान है" अपने संबोधन में कहा कि हमारी पहचान हमारी राष्ट्रीयता से होती है। 

एक देश-एक कानून प्रत्येक धर्म का सम्मान,सभी के प्रति प्रेम भाईचारा लाएगा। लिंग भेद दूर करेगा, धर्मांतरण को रोकेगा,शोषण मुक्त भारत, दंगा मुक्त भारत के निर्माण में सहायक बनेगा। देश से नफ़रत खत्म होगा, प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। 

हमारी पहचान हमारे देश और कर्म से होनी चाहिए न कि धर्म,जाति, भाषा,या लिंग से हो। 


डॉ नरेश चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी में 390 की संख्या के साथ पटियाला के शिक्षाविद, शिक्षार्थियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी हाज़िरी दर्ज करवाई।

मेजर जनरल श्रीमती ग्रेवाल , प्रिंसिपल रमा महाजन, श्रीमान जितेंद्र कुमार,  प्रो जगजीत सिंह , प्रो मेहता , प्रो रिशव जैन , प्रो रिततुपरण सिंह, रोहित गुप्ता सी ऐ , नकुल कुमार , श्री श्यामवीर , प्रोफ सुखविंदर सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच - फैंस  द्वारा देश भर में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत "एक देश एक कानून" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन  पंजाब में किया गया
  • Title : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच - फैंस द्वारा देश भर में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत "एक देश एक कानून" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन पंजाब में किया गया
  • Posted by :
  • Date : अगस्त 22, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top