डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में एमसी कृपाल राम पाला अपने साथियों के साथ ‘आप’ में शामिल
होशियारपुर=दलजीत अजनोहा
गढ़शंकर क्षेत्र में उस समय बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया जब क्षेत्रीय विधायक और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में पूरे पंजाब में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर नगर निगम के एम.सी. ने भाजपा को छोड़ अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने एक विशाल सभा के दौरान एमसी कृपाल राम पाला और उनके साथियों को अपने साथ आम आदमीं पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा की पेशकश की। यह केवल इसलिए संभव हो पाया क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की नियत और नीति साफ थी। उन्होंने कहा कि न केवल पूरे देश की जनता बल्कि इसके नेता भी भाजपा से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जनहितैषी नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के राजनीतिक नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।इस अवसर पर एमसी कृपाल राम पाला, नानक चंद पूर्व एमसी, जीवन कुमार खन्ना, चौधरी महेंद्र पाल, भजन लाल, तृप्ता देवी, जसवीर कौर,दर्शन देवी सहित अन्य साथियों को पार्टी में शामिल किया और पूरा मान सम्मान देने का वादा किया। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी, सरपंच बलदीप सिंह इब्राहिमपुर, नंबरदार हरिंदर सिंह मान, किशन चंद, बाबा विजय कुमार, चौधरी रोशन लाल, सतवीर सिंह, धर्मप्रीत सिंह प्रीत और ‘आप’ के अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें