Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

सोमवार, 20 नवंबर 2023

बीमारी के चलते 93 साल की उम्र में RSS के वरिष्ठ प्रचारक सरदार चिरंजीव सिंह का हुआ निधन

 बीमारी के चलते 93 साल की उम्र में RSS के वरिष्ठ प्रचारक सरदार चिरंजीव सिंह का हुआ निधन


चंडीगढ़

डा राकेश पुंज 


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सरदार चिरंजीव सिंह जी का सोमवार (20, नवंबर, 2023) की सुबह को निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। पंजाब में आतंकवाद के दिनों में उन्होंने गुरू नानक देवजी के संदेशों के माध्यम से हिन्दू-सिख समाज के बीच में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का अविस्मरणीय कार्य किया था। वे राष्ट्रीय सिख संगत के पहले महासचिव और बाद में अध्यक्ष भी रहे थे। वे सिख इतिहास और संस्कृति के बड़े जानकार होने के साथ ही बेहद विनम्र और मिलनसार थे। सरदार जी के निधन से संगठन को एक न पूरी होनेवाली क्षति हुई है।

बीमारी के चलते 93 साल की उम्र में RSS के वरिष्ठ प्रचारक सरदार चिरंजीव सिंह का हुआ निधन
  • Title : बीमारी के चलते 93 साल की उम्र में RSS के वरिष्ठ प्रचारक सरदार चिरंजीव सिंह का हुआ निधन
  • Posted by :
  • Date : नवंबर 20, 2023
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top