*लोकसभा मोदी की लहर नही तूफान चल रहा है, चंडीगढ़ सीट संजय टंडन ही जीतेंगे : लक्की मलिक*
*मुस्लिम समुदाय का नारा, अबकी बार 400 पार*
चंडीगढ़
Dr Rakesh Punj /Keshav Vardaan Punj
चंडीगढ़ के सैक्टर 56 में आज माइनॉरिटी मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ से लोकसभा बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन के लिए मुस्लिम समुदाय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता माइनॉरिटी मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्की मलिक द्वारा की गई।
माइनॉरिटी मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्की मलिक ने बताया की चंडीगढ़ में मुस्लिम समुदाय में भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ,आयुष्मान कार्ड, फ्री राशन फ्री शौचालय, 24 घंटे बिजली, कानून और व्यवस्था मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक जैसे मुद्दे अल्पसंख्यकों को काफी फायदेमंद साबित हुए हैं
लक्की मलिक ने कहा कि किसी भी योजनाओं में किसी तरह का भेदभाव नहीं हुआ है यही कारण है कि मुस्लिम समाज आज भाजपा के प्रति आकर्षित हुआ है और हो रहा है
माइनॉरिटी मोर्चा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंडीगढ़ से लोक सभा उमीदवार के बेटे सत्यम टंडन विशेष रूप में पहुंचे और माइनॉरिटी मोर्चा को समर्थन के लिया धन्यवाद किया।
इस अवसर पर गुफरान सलमानी जी, मोर्चा अध्यक्ष जावेद अंसारी जी प्रदेश के महामंत्री इस्तखार अहमद जी, प्रभारी भीमसेन अग्रवाल जी,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव वर्मा जी,मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हाजी खुर्शीद सलमानी जी,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव वर्मा जी,प्रवक्ता चांद मियां जी,प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी लाईक खान जी,सदाकत जी ,चांद मियां जी, एमडी खान जी, सलीम खान जी,यमीन (प्रेम), बंटी मलिक,शेर खान,अजय,सलीम ख़ान,गिरीश मिश्रा जी,नितेश रतन जी,जगतार सिंह जी,रामकुमार राजभर जी,नारायण प्रसाद जी,राजेश पासवान जी,राम पाल जी,अजय हूड़ा,देवकी नंदन जी,कृष्ण,कृष्ण शर्मा,राम सरूप जी,राजनाथ यादव,जसपाल सिंह जी (चमकीला),गुलशन कुमार रवींद्र पाल सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें