Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

रविवार, 16 जून 2024

सी.एम. दी योगशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं लोग: डिप्टी कमिश्नर

 सी.एम. दी योगशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं लोग: डिप्टी कमिश्नर


 


- 7669400500 पर मिस्ड काल देकर नागरिक नि:शुल्क में जुड़ सकते हैं


 


होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा


डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार के बेहतरीन प्रोग्राम सी.एम. दी योगशाला का लोग अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क योग शिक्षा देने की एक पहल है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब में प्रमाणित योग टीचरों की एक टीम स्थापित की गई है ताकि योग को घर-घर तक पहुंचाया जा सके व जनता को योग टीचरों की सुविधा देकर इसको एक जन आंदोलन में बदला जा सके। उन्होंने बताया कि होशियारपुर शहर में 117 योग क्लासिज  के अलावा जिले में  दसूहा, मोकेरियां, टांडा, हाजीपुर, तलवाड़ा, भूंगा, हरियाणा, चब्बेवाल, माहिलपुर और गढ़शंकर में  पार्क  गुरुद्वारा साहिब, मंदिरों  के प्रांगण में योग  की  करीब  250  कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों की शारीरिक व मानिसक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में ध्यान व योग के महत्व को उजागर करना है। एक प्राचीन अभ्यास के रुप में, योग किसी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का एक प्रभावी साधन साबित हुआ है। रोजाना अभ्यास द्वारा, व्यक्ति एकाग्रता का विकास कर सकता है व अपने वातावरण के साथ अधिक से अधिक एकसुरता स्थापित कर सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में यह योजना पिछले वर्ष अप्रैल माह में शुरु की गई थी, जिसके अंतर्गत अलग-अलग पढ़ावों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों को कवर किया गया है।


 


       डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सी.एम. दी योगशाला के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थान पर जैसे कि पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आदर्श नगर चिल्ड्रन पार्क न्यू सिविल लाइन होशियारपुर में ग्रुप लीडर रविंदर कौर व इंस्ट्रक्टर विनीता साहनी की ओर से रोजाना सुबह 5 बजे से 6 बजे तक योग कक्षा लगाई जाती है। न्यू सिविल लाइन की


कुसम लता ने बताया योग आपके शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत प्रभावी है। यह मुझे आंतरिक शांति देता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस तरह के बेहतरीन प्रोग्राम के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि योग के कारण मुझे वजन और शरीर के अन्य दर्द संबंधी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिली है।


 


पवन कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आम जनता के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के उद्देश्यपूर्ण प्रयास की प्रशंसा की। मैं उन्होंने हमें विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों पर विचार करके उन्होंने बताया कि योग से पहले मेरे हाथ काँपते थे, लेकिन लगातार अभ्यास के बाद, सिर्फ़ 2 सप्ताह में मेरे हाथों का काँपना/थरथराना काफ़ी हद तक कम हो गया।


 


जिला योग कोऑर्डिनेटर माधवी सिंह ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के पास योग कक्षा करने का स्थान उपलब्ध है और कम से कम 25 लोगों का समूह है तो पंजाब सरकार योग ट्रेंड इंस्ट्रक्टर घर भेजेगी। यदि लोग चाहें तो वे खुद या एक व्यक्ति के लिए भी पंजीकरण कर सकेंगे। जो लोग इन कक्षाओं का लाभ लेना चाहते हैं वे टोल फ्री नंबर 7669400500 पर मिस्ड काल दे सकते हैं या फिर सी.एम. की योगशाला पोर्टल cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

 सी.एम. दी योगशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं लोग: डिप्टी कमिश्नर
  • Title : सी.एम. दी योगशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं लोग: डिप्टी कमिश्नर
  • Posted by :
  • Date : जून 16, 2024
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top