Contact for Advertising

Contact for Advertising

Latest News

गुरुवार, 5 सितंबर 2024

राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: की ओर से सुरिंद्र कुमार सक्सेना :

 राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: की ओर से सुरिंद्र कुमार सक्सेना :

संत सहयोगी प्रकोष्ठ के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत 


सक्सैना की संत समाज प्रति उत्कृष्ट सेवाएँ: कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा 


मोगा : 04 सितंबर [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा]:= राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद पंजीकृत का मुख्य कार्यलय अंलकेश्वर जिला भरोच दक्षिण गुजरात में है एवं इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री श्री स्वामी राजराजेश्वर गिरि महाराज जी हैं।संगठन का मुख्य उद्देश्य साधु, संतों, महात्माओं की सुरक्षा,मंदिरों, डेरों, मठों एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण,  सनातन के उत्थान,नई पीढ़ी को प्रचीन वैदिक संस्कृति के साथ जोड़ना,गंगा, गऊ गौरी की सुरक्षा इत्यादि।भारत वर्ष के सुख, समृद्धि, विकास एवं खुशहाली हेतु सहयोग प्रदान करना।सेवा,सुरक्षा एवं संस्कार सूत्रों को अपनाना।संगठन का विस्तार संपूर्ण भारत में हो रहा है। संगठन के अलग अलग प्रकोष्ठ हैं जैसे कि संत, संत सहयोगी, साध्वी, महिला साधवी सहयोगी,महंत [किन्नर]एवं सहयोगी प्रकोष्ठ क्रमश:इत्यादि अन्य प्रकोष्ठ भी हैं।परम पुज्यनीय स्वामी जी के नेतृत्व में संगठन की टीम निष्ठा एवं कर्मठता से कार्यरत है।पंजाब के जलंधर के रहने वाले सुरिंद्र कुमार सक्सेना,वरिष्ठ संपादक "आज तक= आमने सामने" मीडिया ग्रुप, समाजिक कार्यकर्ता की संत समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राजराजेश्वर गिरि महाराज जी ने उन्हें संत सहयोगी प्रकोष्ठ का पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।स्वामी जी एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद पंजीकृत के साथ जुड़े संत समाज/ सहयोगी प्रकोष्ठों ने उन्हें आशीर्वाद एवं बधाई दी। सक्सेना ने  परम पुज्यनीय सभी महापुरुषों एवं मातृ नारी शक्ति का  आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वह इस जिम्मेदारी को निष्ठा  एवं कर्मठता से निभाएंगे।

राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: की ओर से सुरिंद्र कुमार सक्सेना :
  • Title : राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: की ओर से सुरिंद्र कुमार सक्सेना :
  • Posted by :
  • Date : सितंबर 05, 2024
  • Labels :
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Top