*विशाल शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं लंगर लगाया गया।
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होशियारपुर द्वारा श्रीमहाशिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं लंगर लगाया गया।*
*श्री महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में होशियारपुर शहर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा का *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होशियारपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा शिमला पहाड़ी के नजदीक मॉल रोड पर पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा के बाद संघ के स्वयंसेवकों द्वारा लंगर प्रसाद का वितरण समूह शिव भक्तों को किया गया।*
इस अवसर पर संघ के सह जिला संघचालक श्री भरत गंडोत्रा जी ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पर्व संपूर्ण विश्व में बहुत ही श्रद्धा भाव एवं भक्तिपूर्वक मनाया जा रहा है। संपूर्ण विश्व के आराध्य देव , देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ जी के आशीर्वाद से संपूर्ण जगत का कल्याण हो, विश्व में भक्ति,श्रद्धा, शांति, प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द का प्रसार हो यही आज के दिन भगवान शंकर जी से प्रार्थना है।
इस अवसर पर होशियारपुर नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें