हरियाणा निकाय चुनावों में भाजपा की जबरदस्त जीत ने फिर से मोदी की नीतियों पर लगाई मोहर : तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावो में भाजपा को जबरदस्त जीत मिलना लोगों का भाजपा के प्रति झुकाव दिखाता हैं। उन्हों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 6 -7 महीने में हरियाणा, महाराष्ट्र तथा दिल्ली विधान सभा चुनावो में जीत का परचम फहरा कर साबित कर दिया हैं कि प्रधानमंत्री नरेदर मोदी की जन हतैषी नीतियां लोगों को स्वकारीय हैं। इन सभी चुनावों में आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों को भारी हार का सामना करना पड़ा। अब हरियाणा में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को एक तरफा प्रचंड जीत मिली हैं। कुल हुए 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा के मेयर तथा 23 नगर पालिकाओं में से 18 में भाजपा को बहुमत मिला हैं जबकि कांग्रेस को केवल 0 नगर निगम तथा 4 नगर पालिकाओं में जीत प्राप्त करके संतोष करना पड़ा तथा जनता ने खुले मन से प्रधानमंत्री नरेदर मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई हैं। जिससे पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लेहर दौड़ गई। उन्हों ने कहा कि अब जनता को पता चल गया हैं कि केवल भाजपा ही लोगों के विकास के काम करवा सकती हैं तथा साफ-सुथरा भ्रष्टाचार रहित स्वच्छ प्रशासन दे सकती हैं। इस मौके पर भाजपा नेता यशपाल शर्मा,सुखवीर सिंह, पुनीत आदि भी उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें